2022 में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
इस मामले की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई थी। रामेश्वर तुरी की शिकायत पर केंदुआडीह थाने में तत्कालीन विधायक और वर्तमान सांसद ढुल्लू महतो सहित दिनेश रवानी, सुनील राय और विक्की डोम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के अनुसार, 12 अक्टूबर 2022 को रामेश्वर तुरी नदी से नहाकर लौट रहे थे। इसी दौरान सरकारी स्कूल के पास कुछ लोगों को आपस में बातचीत करते हुए सुना था। आरोप है कि बातचीत में राम और रहीम की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी देने की बात कही जा रही थी।
फायरिंग में युवक के घायल होने का भी आरोप
प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि सुपारी लेने वाले लोगों ने रामेश्वर तुरी के भतीजे पर गोली चलाई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इसी घटना को हत्या की कथित साजिश और फायरिंग के मामले से जोड़कर जांच और न्यायिक कार्रवाई की गई।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राजकुमार महतो उर्फ राम और असलम मंसूरी उर्फ रहीम की जोड़ी धनबाद में राम-रहीम के नाम से चर्चित रही है। फिलहाल अदालत में आरोपियों का सफाई बयान दर्ज होने के बाद मामले की न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।


