रामगढ़ में दर्दनाक हादसे ने उजाड़ा परिवार, ट्रक की टक्कर से पिता-बेटी की मौत, सड़कों पर लगा जाम

रामगढ़ में एनएच-33 पर तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्री को रौंदा, मौके पर मौत, एक घायल; आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक सड़क जाम रखा।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ में शनिवार की रात NH-33 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पिता और उनकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अरुण ओहदार और उनकी बेटी मिस्टी के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए होप अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में मातम छा गया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से लोग आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने दोनों शवों को सड़क पर रखकर विरोध शुरू कर दिया।

NH-33 पर तीन घंटे तक ठप रहा आवागमन

सड़क जाम होने से NH-33 पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इसका असर रामगढ़ शहर की प्रमुख सड़कों पर भी देखने को मिला। करीब तीन घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही।

मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक सड़क जाम हटाने और यातायात सामान्य कराने की कोशिश जारी थी।

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, स्थानीय लोग सड़क हादसों को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।