पश्चिमी सिंहभूम में घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, पति की मौत के मामले में पत्नी गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम के जराईकेला में पत्नी ने लोहे के सब्बल से कथित तौर पर पति की हत्या की। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जांच जारी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

West Singhbhum crime: पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जराईकेला थाना क्षेत्र के तिरिलपोसी गांव स्थित गगराई टोला में एक महिला पर अपने पति की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे 45 वर्षीय सुमा गुड़िया की हत्या कर दी गई। आरोप है कि उनकी पत्नी बालेमा गुड़िया ने नशे की हालत में घर में रखे लोहे के सब्बल से पति पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सुमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद जराईकेला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटनास्थल से वारदात में इस्तेमाल किया गया करीब साढ़े चार फीट लंबा लोहे का सब्बल और मिट्टी के नमूने भी बरामद किए हैं। इस मामले में थाना कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।