जमशेदपुर : कलिंगा औद्योगिक प्रौद्योगिकी संस्थान (KIIT) के संस्थापक डॉ अच्युत सामन्त ने रविवार को जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। इस दौरान श्री सामंत की उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। डॉ. अच्युत सामंता की ओर से स्थापित KISS को दुनिया के सबसे पहले जनजातीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया है।

इस विश्वविद्यालय में उड़ीसा के सूदूर क्षेत्रों से लाकर उन आदिवासी बच्चों को केजी से लेकर पीजी तक की शिक्षा, भोजन और आवास निःशुल्क दी जाती है। इस संस्थान में आज 27 हजार आदिवासी बच्चे पढ़ रहे हैं। यहां पढ़नेवाले बच्चे दुनिया भर में एशियाड, कॉमनवेल्थ, ओलंपिक से लेकर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतकर भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं।



