धनबाद में मास्क चेकिंग अभियान, लोगों से मास्क पहनने की अपील

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झारखंड में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए धनबाद में गुरुवार से मास्क चेकिंग अभियान शुरू हुआ।

इस बाबत रणधीर वर्मा चौक पर एसडीओ सुरेंद्र कुमार, डीएसपी विधि व्यवस्था सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने आम लोगों से मास्क पहनने की अपील की।

एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आज सभी लोगों को मास्क पहनने की अपील के साथ चेतावनी दी जा रही है।

शुक्रवार से सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।

बिना मास्क के जो भी लोग पकड़े जाएंगे, उन पर कानून सम्मत कार्रवाई के साथ उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा।

साथ ही पुलिस प्रशासन ने भी अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिले के तमाम थानों को अपने-अपने इलाके में मास्क चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article