रामगढ़ में संविधान दिवस पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: संविधान दिवस के मौके पर रामगढ़ में भाजपाइयों ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि आज हमारा देश बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

पूरे देश में एकता और अखंडता के साथ हर व्यक्ति को मिले अधिकार को लेकर बाबासाहेब ने सही नीति तैयार की थी।

शहर के थाना चौक स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में भाजपाइयों का जमावड़ा लगा।

पार्टी के कैंट मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार महतो, ऋषिकेश सिंह और पूर्व कैंट मंडल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना को पढ़ा।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन को सुना गया‌।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डाक्टर संजय प्रसाद सिंह , संजय कुमार, विवेक पोद्दार, गोलू यादव, संतोष रजक, संतोष गुप्ता, श्रीतेश गोस्वामी आदि मौजूद थे।

Share This Article