Homeझारखंड15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए 0...

15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए 0 लगाना होगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: नए साल में 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करते समय नंबर से पहले जीरो लगाना होगा।

फिक्स्ड लाइन और मोबाइल के लिए भविष्य में और अधिक नंबर वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्राई की सिफरिशों को दूरसंचार विभाग ने मंजूर किया है।

इसी के चलते यह नई व्यवस्था हो रही है।

संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी, 2021 से नंबर से पहले जीरो लगाना अनिवार्य होगा।

लैंडलाइन से लैंडलाइन, मोबाइल से लैंडलाइन और मोबाइल से मोबाइल पर फोन करने में कोई बदलाव नहीं होगा।

इसके लिए उपयुक्त घोषणा की जाएगी।

यह घोषणा जब कोई उपयोगकर्ता लैंडलाइन से मोबाइल पर बिना जीरो लगाए नंबर मिलाएगा तब उसे सुनाई देगी।

सभी लैंडलाइन उपयोगकर्ताओं को जीरो डायल करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मंत्रालय के मुताबिक, इससे भविष्य में अधिक संख्या में नए नंबरों की मांग पूरी की जा सकेगी।

नए नंबरों के लिए पर्याप्त स्थान सृजित होने पर आने वाले समय में नए नंबर जुड़ने से मोबाइल उपभोक्ताओं को व्यापक रूप में लाभ होगा।

इस नए बदलाव के लिए यह ध्यान रखा गया है कि उपयोगकर्ताओं को किसी तरह की समस्या ना हो और नए नंबरों के लिए पर्याप्त स्थान सृजित किया जा सके।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...