

हजारीबाग: झारखंड के पांच जिलों में चेन झपटमारी और चोरी के 63 मामलों में शामिल एक अंतर-राज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को यहां और बिहार में अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।





एक अधिकारी ने बताया कि चोरी की दो मोटरसाइकिलों पर सवार गिरोह के चार सदस्यों को ‘हजारीबाग लेक’ के पास वाहन जांच अभियान के दौरान रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गिरोह के पांचवें सदस्य को बिहार के एक गांव से गिरफ्तार किया गया।
