

रांची : झारखंड में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। दोनों ईंधनों के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। राजधानी रांची में अब पेट्रोल 105.64 रुपये और डीजल 100.87 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलेगा। नई कीमतें आज 3 सितंबर की सुबह से लागू हो गई हैं।





कीमतों में इस बढ़ोतरी की जानकारी झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों की ओर से ईंधन की कीमत बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद नए दाम लागू किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, झारखंड में अब पेट्रोल के कई प्रकार की बिक्री हो रही है। एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत बढ़कर 114.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं एक्स्ट्रा ग्रीन के लिए अब 106.37 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे। इससे पहले एक्स्ट्रा प्रीमियम की कीमत 114.17 रुपये और एक्स्ट्रा ग्रीन की कीमत 105.99 रुपये प्रति लीटर थी।
