मधुपुर चुनाव : नतीजे घोषित के बाद विजय जुलूस पर लगाया गया पूर्ण प्रतिबंध

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: बढ़ते कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव के नतीजे घोषित किए जाने के पश्चात किसी तरह की रैली, विजय जुलूस या जश्न पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

यह जानकारी जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय ने दी है।

उन्होंने बताया है कि नतीजों के बाद जीतने वाला प्रत्याशी सिर्फ दो लोगों के साथ ही अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने जा सकता है।

उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान में कोविड नियमों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जारी दिशा-निर्देश का पालन करें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Share This Article