पत्रकार अजय कुमार के निधन पर रांची प्रेस क्लब ने शोक व्यक्त किया

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: पत्रकार अजय कुमार के निधन पर रांची प्रेस क्लब ने रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया है।

लंबे समय से बीमार चल रहे अजय कुमार का रविवार को कोलकाता में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से रांची के पत्रकार शोकाकुल है।

अजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि उनके निधन से आज हमलोगों ने एक साथी खो दिया है।

उनका असमय इस दुनिया से चले जाना प्रेस क्लब और रांची के पत्रकारों को हमेशा खलेगी। इस दुख की इस घड़ी में प्रेस क्लब परिवार उनके परिजनों के साथ है।

अजय कुमार के निधन पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, सचिव अखिलेश सिंह, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर, कार्यकारिणी सदस्य गिरजा शंकर ओझा, सुनील कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, अमित दास, किसलय शानू ने भी शोक व्यक्त किया है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अजय कुमार के लिए 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शोक सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें पत्रकारों के द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा।

Share This Article