झारखंड : नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार एस.एस. रूबी, अपने घर पर ली अंतिम सांस

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पलामू के वरिष्ठ पत्रकार एस.एस. रूबी का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

डाल्टनगंज में नावाटोली में अपने घर पर अंतिम सांस ली। एसएस रूबी ने वर्ष 1975 से की पत्रकारिता की शुरुआत की थी।

रांची एक्सप्रेस अखबार में उन्होंने जीवन काल का ज्यादा समय दिया। 2 सितंबर 1943 को जन्मे रूबी जी ने 30 नवंबर को अंतिम सांस ली।

उनकी उम्र तकरीबन 77 वर्ष थी। वह अपने पीछे दो पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं ।

निधन की खबर मिलने के बाद से पत्रकारिता जगत के साथ साथ समाज के अन्य वर्ग में शोक व्याप्त है। लोग उनके आवास पर पहुंच कर रूबी जी पार्थिव शरीर के दर्शन कर रहे हैं।

Share This Article