देश में कोरोना की रफ्तार में आई कमी, पॉजिटिविटी दर घटकर हुई 13.31 प्रतिशत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण बढ़ने की रफ्तार में कमी दर्ज की जा रही है।

बुधवार को पॉजिटिविटी दर यानी मरीजों की संख्या बढ़ने की रफ्तार घटकर 13.31 प्रतिशत हो गया है।

जबकि पिछले 24 घंटे में देश में अब तक सबसे ज्यादा 20 लाख टेस्ट से अधिक किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार लगातार छठे दिन कोरोना के नए मामलों की संख्या ठीक होने वाले लोगों की संख्या से कम है।

लगातार तीन दिन से नए मामले 3 लाख से कम दर्ज किए जा रहे हैं।

दस राज्यों में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 74.94 प्रतिशत है जिसमें कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु,आंध्रप्रदेश,उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा औऱ छत्तीसगढ़ शामिल है।

वही, राष्ट्रीय रिकवरी रेट भी बढ़कर 86.23 प्रतिशत है।

74.46 प्रतिशत नए मामले दस राज्यों से

देश में 74.46 प्रतिशत नए मामले दस राज्यों से दर्ज किए गए हैं।

इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा शामिल है।

69 प्रतिशत एक्टिव मामले 8 राज्यों में

देश में आठ राज्यों में 69 प्रतिशत कोरोना के एक्टिव मामले हैं। इन राज्यों में कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल शामिल है।

Share This Article