बोकारो में वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत स्थित अंबाटोला ग्राम में बुधवार की दोपहर वज्रपात से एक बिनोद यादव (30) की मौत हो गई।

गोमिया थाना क्षेत्र के अम्बाटांड ग्राम निवासी बिनोद यादव अपने घर के पीछे बारी में काम कर रहा था।

इसी बीच तेज हवा के साथ बिजली कड़की और वज्रपात हुआ। इसके कारण विनोद यादव घायल हो गया।

आनन फानन में उसके परिजन उसे स्थानीय स्वांग स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Share This Article