रामगढ-दुमका मुख्य मार्ग पर हुए सडक़ हादसे में ग्राम प्रधान की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: रामगढ-दुमका मुख्य मार्ग पर बिंदासारे गांव के पास रामगढ क्षेत्र सोमवार की रात जियाथर गांव के ग्राम प्रधान पलटन हांसदा (40) की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार पलटन बाइक में पीछे सवार था। अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक से पीछे सवार पलटन गिर पड़ा।

सर की पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई। बाइक चला रहे राजू राय गंभीर अवस्था में छोड़ भाग खड़ा हुआ।

पुलिस गंभीर अवस्था मे मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका लाया, जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

फुलमनी टुडू ने बताया कि तीन बच्चों का पिता है। सोमवार को किसी के साथ बैंक काम से गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। पुलिस मामले में छानबीन में जुट गई है।

Share This Article