झारखंड पहुंची Covishield की 2.10 लाख डोज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कोरोना महामारी को रोकने के लिए झारखंड में भी टीकाकरण का अभियान चल रहा है। लेकिन अब यह अभियान राज्य में नहीं रुकेगा। क्योंकि केंद्र ने बुधवार को झारखंड को कोविशिल्ड टीके की 2.10 लाख डोज उपलब्ध कराई है।

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर यह खेप पहुंचा है। बताया जाता है कि जल्द ही केंद्र की ओर से और टीके उपलब्ध कराए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए एक दिन और 45 साल से ऊपर के लोगों के लिए केवल तीन दिन का ही कोविशिल्ड का स्टॉक था।

Share This Article