पूरे प्रदेश में जनता पुलिस प्रशासन की बेरहमी और निरंकुशता से परेशान: दीपक प्रकाश

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार निरंकुश प्रशासन के लिये प्रसिद्ध होती जा रही है।

पूरे प्रदेश में जनता पुलिस प्रशासन की बेरहमी और निरंकुशता से परेशान है।

उन्होंने बुधवार को कहा कि पिछले दिनों गढ़वा ज़िला के भंडरिया में घर से एक व्यक्ति को पुलिस थाना में ले जाती है। जहां उसे कठोरता से प्रताड़ित किया जाता है।

पुलिसिया जुर्म के कारण व्यक्ति की मृत्यु थाने में हो जाती है। हद तो तब हो जाती है जब पुलिस द्वारा बिना पोस्टमार्टम के व्यक्ति की लाश उसके घर पहुँचा दिया जाता है।

यदि राज्य में रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो फिर जनता कहाँ फरियाद करेगी। पूरे प्रदेश में आज यही स्थिति है। साहेबगंज का पुलिस,अपराधी गठजोड़ राज्य सरकार की नीति और नियत बताने केलिये काफी है।

गढ़वा में हुई भूख से मौत पर प्रकाश ने कहा कि जबसे हेमंत सरकार बनी है गरीब भूख से मरने को विवश हैं।

पिछले दिनों बोकारो जिले में दलित समाज के भूखल घासी सहित परिवार के अन्य सदस्यों की हुई भूख से मौत पर राज्य सरकार पर्दा डाल चुकी है।

Share This Article