रांची में अवैध बालू खनन में लगे 95 हाइवा जब्त

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अवैध बालू कारोबार के खिलाफ रांची बुंडू थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 95 हाइवा बालू जब्त किया है।

गुप्त सूचना मिली थी कि बुंडू थाना क्षेत्र के कई गांव के लोगों द्वारा बूढ़ाडीह और सूटीलौंग घाट से बिना अनुमति लिए बालू का अवैध उत्खनन ट्रैक्टर से धुलाई कर डंप किया जा रहा है, और इसे बालू माफियाओं के बीच बेचा जा रहा है।

बालू माफियाओं द्वारा ट्रैक्टर, हाइवा और ट्रक में बालू लोड कर चोरी छिपे रांची और जमशेदपुर भेजा जा रहा है जिससे सरकार को भारी राजस्व की क्षति हो रही है।

अवैध बालू के कारोबार को लेकर एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने देखा की बिचाहातु गांव के पास ट्रैक्टर से बालू डंप किया जा रहा है।

आसपास के ग्रामीणों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह सभी बालू श्याम सिंह महतो, भोला चक्रवर्ती और कार्तिक महतो ने डंप कराया है।

पुलिस द्वारा चौकीदार के माध्यम से तीनों व्यक्ति को उपस्थित होने का आदेश दिया गया लेकिन तीनों व्यक्ति पुलिस के सामने नहीं आए।

साथ ही बालू से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए श्याम सिंह महतो का 40 हाइवा, भोला चक्रवर्ती का 15 हाइवा और कार्तिक महतो का 45 हाइवा डंप बालू को जब्त किया।

तीनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया गया है।

Share This Article