अमेरिका के ऑस्टिन में गोलीबारी में घायल 14 में से एक की मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन में हुयी गोलीबारी के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गयी है।

यह जानकारी ऑस्टिन पुलिस विभाग ने रविवार को दी है। पुलिस विभाग ने कहा, “गोलीबारी में घायल एक 25 वर्षीय व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गयी है।

” ऑस्टिन पुलिस के कार्यवाहक प्रमुख जोसेफ चाकोन ने शनिवार को बताया था कि गोलीबारी की घटना पुराने ऑस्टिन में सुबह करीब डेढ़ बजे हुयी।

पुलिस ने पहले इस घटना में घायल हुए लोगों की संख्या 13 बतायी थी। बाद में ऑस्टिन के अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों की संख्या 14 है।

पुलिस के मुताबिक दो संदिग्धों में से एक ने गोलीबारी शुरू की थी। इस घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Share This Article