Homeझारखंडलॉकडाउन में नहीं मिल रहा था काम, रांची में अनुपम दास ने...

लॉकडाउन में नहीं मिल रहा था काम, रांची में अनुपम दास ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहौरा में जगन्नाथ तिर्की के किराये के घर में रहने वाला मजदूर अनुपम दास (31) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा।

पुलिस सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन में काम नहीं मिलने के कारण वह हमेशा तनाव में रहता था।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि आर्थिक तंगी के कारण ही उसने आत्महत्या की चार दिन पहले वह बनहौरा में रहने के लिए आया था।

इसके पहले वह रातू रोड के दाल मिल गली में विजय कुमार निषाद के घर में किराये के मकान में रहता था।

किराया नहीं चुका पाने के कारण उसघर को छोड़कर बनहौरा जगन्नाथ तिर्की के एक कमरा 500 रुपये किराये पर लिया था।

किराया मांगने पर कहता था कि काम मिलते ही वह दे देगा। वह अकेला रहता था। पुलिस को उसके संबंध में और अधिक जानकारी नहीं मिल पायी है़।

spot_img

Latest articles

जियो बना भारत का सबसे बड़ा 5G नेटवर्क — 23 करोड़ से ज्यादा यूजर जुड़े

Jio Becomes India's Largest 5G Network: भारत में 5G तकनीक की दौड़ तेज हो...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा रैकेट ध्वस्त, चार गिरफ्तार

Major Brown sugar Racket Busted in Ranchi : रांची पुलिस ने नशे के कारोबार...

झारखंड सरकार ने दो जेल अधीक्षकों का तबादला किया, खाली पदों पर नई पोस्टिंग

Jharkhand Government Transfers two jail Superintendents: झारखंड सरकार ने जेल विभाग में बड़े पैमाने...

खबरें और भी हैं...