समस्तीपुर में पुजारी की हत्या

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

समस्तीपुर: बिहार मे समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना में अपराधियों ने एक पुजारी की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि मोहनपुर गांव निवासी (65) पुजारी सुरेंद्र राय शुक्रवार की रात नक्कू स्थान स्थित हनुमान मंदिर में सो रहे थे तभी अपराधियों ने उनकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी।

आज सुबह श्रद्वालु जब पूजा करने मंदिर पहुंचे तो खून से लथपथ पुजारी का शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

इस मामले मे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article