मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को सारण जिले के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खण्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने को कहा। इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया 3 घंटों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी चम्पारण और पश्चिम चम्पारण जिलों को सीधे पटना से जोड़ेगी। यह परियोजना उत्तर बिहार के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।