लातेहार : डैम में डूबे युवक का शव बरामद

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडल डैम नदी में डूबे डालटनगंज निवासी शुभम कुमार चंद्रवंशी (16) का शव शनिवार को बरामद किया गया।

डैम से करीब तीन किलो मीटर दूर नदी के बालू में शुभम के शव का फंसा हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने निकाला।

ज्ञात हो कि डालटनगंज निवासी शुभम कुमार अपने 11 अन्य दोस्तों के साथ शुक्रवार को मंडल डैम में धुमने आया था।

नहाने के दौरान वह गहरे पानी मे चला गया। जिससे वह पानी के तेज धार में डुब गया था।

हलांकि उसके मित्रों ने उसे बचाने का प्रयास किया। परंतु धार काफी तेज रहने के कारण वह पानी में डुब गया।

शुक्रवार को उसकी खोजबीन प्रशासन के द्वारा करने का प्रयास किया गया था। परंतु उसका कोई बता नहीं चलाल था।

शनिवार को रांची से विशेष गोताखोर की टीम को बुलाया गया था। गोताखोर की टीम के द्वारा डैम में खोज की जा रही थी। इसी बीच ग्रामीणों ने उसके शव को नदी से बरामद किया।

Share This Article