पेस और किम की रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारतीय टेनिस सुपर स्टार लिएंडर पेस और बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा ने अनौपचारिक रूप से अपनी उभरती दोस्ती की पुष्टि कर दी है। पेस और किम को मुंबई में कई बार एक साथ देखा गया था।

हालांकि, दोनों अलग-अलग नजर आते थे, लेकिन इस बार गोवा में ये दोनों एक साथ छुट्टियां मनाते हुए नजर आ रहे हैं। लिएंडर पेस और किम इस वक्त गोवा में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं।

गोवा से दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें दोनों एक साथ खाना खाते हुए और रोमांटिक अंदाज में भी नजर आ रहे हैं।

लिएंडर पेस और किम शर्मा की एक रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पेस ने किम को अपनी बांहों में भरा हुआ है।

किम शर्मा ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

बता दें कि इसके पहले पेस और रिया पिल्लई लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों की एक बेटी आयना भी है।

हालांकि इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों अलग रहने लगे थे।

रिया ने लिएंडर पर घरेलू प्रताड़ना और बेटी आयना के लिए मेंटेनेंस का केस दर्ज कराया था।

वहीं, किम शर्मा भी क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अफेयर को लेकर काफी वक्त सुर्खियों में रही थीं।

Share This Article