मुख्य सचिव, DGP, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त और कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से शुक्रवार को राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी, प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त और सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति ने राजभवन में मुलाकात की। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की मुलाकात शिष्टाचार मुलाकात थी।

इस दौरान राज्यपाल को मुख्य सचिव ने राज्य में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव शैलेश कुमार सिंह भी मौजूद थे।

दूसरी ओर राज्यपाल रमेश बैस से पुलिस महानिदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने राज भवन में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डीजीपी ने राज्य की विधि-व्यवस्था के संदर्भ में भी अवगत कराया।

इसके अलावा राज्यपाल रमेश बैस से प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त राकेश मिश्रा ने भी शिष्टाचार मुलाक़ात की।

जबकि राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस से सरला बिरला विश्वविद्यालय कुलपति गोपाल पाठक ने मुलाकात की।

इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी।

Share This Article