टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के साथ हैं देश की आशाएं और प्रार्थनाएं: राष्ट्रपति

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि जापान के टोक्यो में आज से शुरु हो रहे ओलंपिक खेलों में देशभर की आशाएं और प्रार्थनाएं भारतीय खिलाड़ियों के साथ हैं।

राष्ट्रपति कोविन्द ने चीयर4इंडिया हैसटैग के साथ ट्वीट कर कहा, पूरे देश की आशाएं और प्रार्थनाएं टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल के साथ हैं। मैं सभी भारतीयों की ओर से आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे विश्वास है कि आप सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, ख्याति प्राप्त करेंगे और हमारे देश को गौरवान्वित करेंगे।

Share This Article