झारखंड के इन 11 जिलों में माध्यमिक टीचर्स की जल्द आएगी वैकेंसी, तैयारी शुरू

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के कई जिलों में जल्द ही ढाई हजार टीचर्स की वैकेंसी आने वाली है। जानकारी के अनुसार यह वैकेंसी राज्य के 11 जिलों में आने वाली है। राज्य के माध्यमिक स्कूलों में स्नातक प्रशिक्षित टीचर्स की नियुक्ति होने वाली है।

जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद झारखंड की स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कार्मिक विभाग से नियुक्ति संबंधी राय मांगी है।

वहीं दूसरी ओर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि झारखंड के कोडरमा, देवघर, धनबाद, बोकारो, चतरा, पलामू सहित राज्य के 11 जिलों के लिए ढाई हजार माध्यमिक शिक्षकों की बहाली होनी है।

जानकारी के अनुसार झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Share This Article