जामताड़ा में खसरा का अलर्ट, चिकन पॉक्स के बढ़ते केस से स्वास्थ्य विभाग सतर्क

जामताड़ा में खसरा का अलर्ट जारी, कई गांवों में संदिग्ध मरीज, चिकन पॉक्स के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जांच और इलाज के लिए टीमों की तैनाती।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara Health Alert : जामताड़ा के नारायणपुर प्रखंड में खसरा (Measles) के संभावित मामलों में बढ़ोतरी ने प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है और प्रभावित गांवों में सघन निगरानी शुरू कर दी गई है।

बोरवा, कोरिडीह वन, नवाडीह, चिहुटिया, जादूडीह और पेटारी गांवों से संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों में तेज बुखार और शरीर पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण पाए गए हैं। पुष्टि के लिए सभी मरीजों के ब्लड और थ्रोट सैंपल जांच हेतु रांची भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक उन्हें संभावित मरीज मानकर इलाज किया जा रहा है।

इसी बीच क्षेत्र में चिकन पॉक्स के मामलों ने भी चिंता बढ़ा दी है। नेनामारनी, सिकदारडीह और बगरुडीह गांवों में 13 मरीजों की पहचान की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इन इलाकों में कैंप कर रही हैं और जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे संक्रमित व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें, भीड़भाड़ से बचें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। डॉक्टरों का कहना है कि बुखार, खांसी या शरीर पर दाने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क करें, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।