बिहार में ‘वाटर बेल’ अनिवार्य, गर्मी से बचाव के लिए स्कूलों में खेल पर रोक

बिहार में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों में ‘वाटर बेल’ अनिवार्य, खेल गतिविधियों पर रोक, बच्चों को डिहाइड्रेशन और लू से बचाने के लिए सरकार की नई गाइडलाइन लागू।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar School Guidelines : बिहार में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। अब सभी स्कूलों में तय अंतराल पर “वाटर बेल” बजेगी, ताकि बच्चे नियमित रूप से पानी पी सकें और डिहाइड्रेशन से बचें।

यह फैसला बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हीट वेव एक्शन प्लान के तहत लिया गया है। इसके साथ ही तेज धूप और उच्च तापमान को देखते हुए स्कूलों में खेल गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

नवीन कुमार ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। स्कूलों में पर्याप्त पेयजल व्यवस्था, हर कक्षा में पंखे चलाने और मिट्टी के घड़ों में ठंडा पानी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

इसके अलावा शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों को लू से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करें और पोस्टर के माध्यम से जरूरी जानकारी दें। सरकार का उद्देश्य है कि बढ़ती गर्मी के बीच बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।