
Giridih News : गांडेय प्रखंड के मेदनीसारे गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान गीता सोरेन (38), पति नुनका टुडू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं।

