देशभक्ति के रंग में रंगा लोरेटो कॉन्वेंट का स्वतंत्रता दिवस समारोह

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची ; रांची के लोरेटो कॉन्वेंट में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल की पूर्व छात्रा स्नेहा पन्ना (IRTS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। स्नेहा पन्ना वर्तमान में इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रांसपोर्ट एंड मैनेजमेंट (IRITM), लखनऊ में प्रोबेशन पर हैं। समारोह की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद स्कूल परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने कई सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में हाउस प्रेजेंटेशन और मार्च पास्ट भी आकर्षण का केंद्र रहे। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से आजाद भारत की यात्रा, विकास और उपलब्धियों को दिखाया। समारोह के अंत में छात्राओं ने जिम्मेदार, जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनने का संकल्प लिया। स्कूल प्रबंधन ने कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों, स्टाफ और छात्राओं के योगदान की सराहना की।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।