महुआडांड में आईआरबी कैंप के पास चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

महुआडांड में आईआरबी कैंप के पास पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया, कागजात और यातायात नियमों की जांच की तथा हेलमेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग की अपील की।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mahuadanr News : महुआडांड प्रखंड क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार की शाम करीब 4 बजे आईआरबी कैंप के पास थाना प्रभारी अमित कुमार रविदास के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजरने वाले दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजात और यातायात नियमों के पालन की जांच की।

अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वाहन के आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस तरह के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे। चेकिंग अभियान में एसआई सी. आनंद रवि सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे।

पुलिस की ओर से वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और तेज गति से वाहन नहीं चलाने की भी अपील की गईपुलिस अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।