मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी और उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने बेड़ो प्रखंड का किया दौरा

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी और उप विकास आयुक्त विशाल सागर ने शुक्रवार को बेड़ो प्रखंड का दौरा किया। मनरेगा योजना के तहत मनरेगा पार्क का निर्माण किया गया है।

मनरेगा पार्क में बिरसा मुंडा हरित ग्राम योजना तहत 39 एकड़ में आम बागवानी एवं 9 एकड़ में टीसीबी का काम किया जा रहा है।

आम बागवानी के 37 लाभुक हैं जिनमें 10 -10 महिलाएं हैं। मनरेगा पार्क में मनरेगा योजना के तहत डोभा ,सिचाई कूप ,जल कुंभ, नाडेफ आदि योजनाओं का निर्माण किया गया है।

मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी एवं उप विकास आयुक्त विशाल सागर द्वारा योजना के लाभुकों से भी बातचीत की गई। इसमें योजना के लाभुक अश्विनी सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले आम का पौधा लगाया था।

जिसमें से इस बार उन्होंने 30 हजार की आम की बिक्री कर आमदनी की है। इन योजनाओं के अवलोकन के पश्चात पदाधिकारियों द्वारा ईटा में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया।

ईटा पंचायत अंतर्गत लमकाना गांव के मनरेगा पार्क भाग -दो का अवलोकन किया। लमकाना में 23 एकड़ में टीसीबी एवं पांच एकड़ में आम बागवानी योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि यहां पर और भी बहुत सारी मनरेगा से संचालित योजनाओं का कार्य किया जाएगा। ईटा की तरह ही इसको भी मनरेगा पार्क के रूप में विकसित किया जायेगा।

मनरेगा आयुक्त और उप विकास आयुक्त की ओर से पंचायत भवन ईटा में मनरेगा के महिला मित्रों के साथ संवाद किया। एनएमएमएस के तहत किए जाने वाले एवं अन्य कार्य की जानकारी ली ।

इससे पूर्व ग्रामीणों ने ईटा ग्राम पहुंचने पर मनरेगा आयुक्त और उप विकास आयुक्त तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार का परम्परागत तरीके से स्वागत किया।

Share This Article