झारखंड में ACB ने जिला कल्याण पदाधिकारी को 20 हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले में एसीबी ने जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार व लिपिक मनोज कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

दोनों पर योजना पारित कराने के नाम पर 20 हजार रुपये बतौर रिश्वत लेने का आरोप है। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को जिला कल्याण पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म से हुई।

इसके अलावा जिला कल्याण पदाधिकारी के घर से एसीबी की टीम ने 2.83 लाख रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

एसीबी के उपाधीक्षक करुणा राम ने बताया कि छतरपुर देवासी निवासी उगाशंकर बैगा ने ग्राम-टुन्डुर, धुगकुडीया भवन निर्माण के लिए एक पत्र जिला कल्याण पदाधिकारी पलामू कार्यालय में जमा किया था।

इस पर सरकार के संयुक्त सचिव अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची को भवन निर्माण योजना की स्वीकृति प्रदान करते हुये आवंटन की मांग की गई थी।

बावजूद इसके डुन्डुर ग्राम में धुमकुडीया भवन निर्माण का आवंटन प्राप्त नही हुआ था।

वादी द्वारा जिला कल्याण पदाधिकारी, पलामू सुभाष कुमार से मिलकर धुमकुडीया भवन के बारे में जानकारी मांगी।

जिला कल्याण पदाधिकारी ने भवन के आवंटन के लिए सहायक मनोज कुमार से मिलने की सलाह दी।

एसीबी के उपाधीक्षक ने बताया कि सहायक ने आवंटन के लिए 20 हजार रुपये की मांग की थी।

बाद में वादी पुनः जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार से मिलकर रूपये मांगने की जानकारी दी।

Share This Article