Homeझारखंडरांची नगर निगम के आदेश पर रोक, बिरसा चौक में मकान तोड़ने...

रांची नगर निगम के आदेश पर रोक, बिरसा चौक में मकान तोड़ने का दिया था आदेश

Published on

spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची नगर निगम के आदेश पर रोक लगा दी है। निगम की ओर से बिरसा चौक में मकान को तोड़ने का आदेश दिया गया था।

हाई कोर्ट के जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने शुक्रवार को मौखिक रूप से कहा कि एक तरफ प्रार्थी को घर बनाने की अनुमति दी जाती है और दूसरी ओर रांची नगर निगम उसे तोड़ने का आदेश जारी करता है।

यह ठीक नहीं है, इसलिए रांची नगर निगम के आदेश पर रोक लगाई जाती है। अदालत ने इस दौरान नगर निगम से जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी।

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मनोज कुमार तिर्की ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर नगर निगम के आदेश को चुनौती दी थी।

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता ऋतु कुमार और समावेश भंजदेव ने अदालत को बताया कि बिरसा नगर के रहने वाले मनोज कुमार तिर्की को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने की राशि मिली थी।

उन्होंने सरकार के अनुमति के बाद अपना आवास बनाया और मुख्यमंत्री की ओर से इस निर्माण के पूरा होने का सर्टिफिकेट मिला था। लेकिन रांची नगर निगम की ओर से नोटिस देते हुए कहा गया कि आपका नक्शा पास नहीं हुआ है।

इसलिए अवैध निर्माण को तोड़ दें। निगम की ओर से नौ अगस्त को भवन तोड़ दिया जाएगा।

इस पर अदालत ने कहा कि जब सरकारी योजना के तहत ही प्रार्थी को घर बनाने की अनुमति प्रदान की गई है।

तो अब नगर निगम उसे तोड़ने का आदेश कैसे दे सकता है। इस मामले में नगर निगम अपना जवाब दाखिल करे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...