सिमडेगा में तस्करी के एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गांजा बरामद

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: कोलेबिरा पुलिस ने गांजा तस्करी के एक आरोपित को पकड़ा है। उसके पास 19 किलो गांजा बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के बिरोजपुर निवासी दिनेश कुमार उड़ीसा से गांजा की तस्करी कर सिमडेगा के रास्ते बिहार होते हुए नेपाल जा रह था।

इसी क्रम में कोलेबिरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कोलेबिरा बस स्टैंड से 19 किलो गांजा के साथ दिनेश कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

इधर एसपी डॉ शम्स तबरेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोलेबिरा पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की साथ ही उन्हें इस कार्य के लिए नगदी पुरस्कार देने की घोषणा की।

Share This Article