भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाए गए शशांक राज

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी शशांक राज को भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तिवारी ने उन्हें माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर तिवारी ने कहा कि झारखंड से भाजयुमो राष्ट्रीय टीम में शशांक राज को शामिल करना हर्ष का विषय है।

इसके लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के प्रति आभार प्रकट किया है।

स्वागत करने वालो में भूपेंद्र सिंह, सूर्य प्रभात, अमन जयसवाल, संकेत तिवारी आदि शामिल थे।

दूसरी ओर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा प्रॉमिस हेल्थ केयर हॉस्पिटल के सभी डॉक्टर ,नर्स, सफाई कर्मी को सम्मानित किया गया।

जिन्होंने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह ना करते हुए देश की रक्षा में अपना बहुमूल्य समय दिया।

इस दौरान रक्षा सूत्र बांधकर उनका अभिनंदन किया गया।

यह सप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला मोर्चा के द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत उन तमाम सम्मानित कार्यकर्ताओं को सम्मान देना है जिन्होंने कोरोना काल में देश के लिए अपना अहम भूमिका प्रदान किए हैं।

प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर के नेतृत्व में किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री मंजू लता दुबे , सीमा सिंह आदि उपस्थित थी

Share This Article