देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की बिकिनी में तस्वीरें

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: छोटे परदे की एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने येलो बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। जिसमें उनका अंदाज देखने के बाद फैन उनके मुरीद हो गए।

यूजर्स ने कमेंट करते हुए देवोलीना की फिटनेस की जमकर तारीफ की। लेकिन, इसी लुक में उनका एक वीडियो भी सुर्खियों में छाया हुआ है।

दरअसल, देवोलीना ने एक इंस्टाग्राम रील शेयर किया है। जिसमें वह ट्रेंडिंग ऑडियो पर डांस मूव्ज दिखा रही हैं।

वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में देवोलीना ने बॉडी पॉजिटिविटी पर एक खास संदेश भी दिया है।

वीडियो के साथ कैप्शन में देवोलीना लिखती हैं- ‘आप कोई गलती नहीं हैं।

आप कोई समस्या नहीं हैं जिसका समाधान किया जाना है। लेकिन, आप इसे तब तक नहीं खोज पाएंगे जब तक आप अपने सिर को शर्मिंदगी और पिंजरे और डर की दीवार के खिलाफ पीटना बंद करने के लिए तैयार नहीं हैं।

’जहां एक्ट्रेस के कुछ फैंस को उनके डांस मूव्ज और वीडियो पसंद आ रहे हैं तो वहीं कई को उनका यह अंदाज जरा भी नहीं भाया।

यूजर कमेंट करते हुए देवोलीना के लुक्स और डांस मूव्ज पर अजीबो-गरीब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और उन्हें डांस ना करने की भी सलाह दे रहे हैं।

एक यूजर ने देवोलीना के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘यार सारा मूड ऑफ कर दिया।’ एक अन्य ने लिखा – ‘अरे गोपी बहू ये क्या दिखा रही हो।

रहने दो तुम, मत करो।’ एक और यूजर ने देवोलीना के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ‘इसको भी नोरा बनना है। अरे भाई कोई बताओ इसे नोरा नहीं लगती दीदी कहीं से।

’ बता दें कि इन दिनों टीवी से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया से नहीं। देवोलीना भट्टाचार्जी आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरों और वीडियो से फैंस के बीच तहलका मचा रही हैं।

Share This Article