शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की बिगड़ी तबियत, आनन-फानन में कराया गया एडमिट

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो की तबियत फिर से बिगड़ गई है। उन्होंने आनन-फानन में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने के बाद डोक्टरों ने उन्हें ICU में ऑब्जर्वेशन में रखा है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, स्थिति में सुधार है। एक दो दिन भर्ती रखने के बाद छुट्टी दे दी जाएगी। यहां वे डॉक्टर की निगरानी में रह रहे हैं।

शिक्षा मंत्री का पिछले साल COVID के बाद लंग्स ट्रांस्प्लांट किया गया है। 14 जून को वे चेन्नई से रांची लौटे हैं।

मंत्री को दस्त की समस्या और हल्की उल्टी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वो चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमित जगरनाथ महतो की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था। जहां वे इलाजरत थे।

कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनके फेफड़े में गंभीर संक्रमण फैल गया था, जिसकी वजह से उनका फेफड़ा ट्रांसप्लांट करना पड़ा था।

कुछ दिनों पहले उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इसके बावजूद वे कुछ दिनों के लिए चेन्नई में ही स्वास्थ्य लाभ लिया इसके बाद वे स्वस्थ होकर झारखंड लौटे।

जुलाई में मंत्री जगरनाथ महतो को शिक्षा और उत्पाद विभाग का प्रभार दोबारा सौंपा गया था।

Share This Article