पाकुड़ में 14 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, केस दर्ज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: सहायक विद्युत अभियंता राजेश बिरुआ के नेतृत्व में 24 अगस्त को तीन गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस दौरान 14 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।

इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता दुर्गा शंकर सिंह ने थाने में 14 लोगों के विरुद्ध गुरुवार को मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के हेतबंधा, बड़ा सारसा व लिट्टीपाड़ा गांव में छापेमारी की गई।

इस दौरान टोका लगाकर बिजली का उपयोग कर रहे हेटबंधा गांव के रमेश किस्कू पर 20531, बड़ा सारसा के शंकर प्रसाद साह पर 4106, मुन्ना साहा पर 20531, गोपीचंद साहा पर 25531 , लखीचंद मड़ैया पर 15056 व लिट्टीपाड़ा के चेतन मंडल पर 25093 रुपये सहित अन्य सात लोगों पर जुर्माना करते हुए मामला दर्ज किया गया।

Share This Article