जलियांवाला बाग के शहीदों का अपमान कर रही है केंद्र सरकार: राहुल गांधी

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जलियांवाला बाग का नवीनीकरण रास नहीं आ रहा है।

राहुल ने मंगलवार को ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जलियांवाला बाग के शहीदों का केन्द्र सरकार अपमान कर रही है।

कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि ऐसा अपमान वही कर सकता है जो शहादत का मतलब नहीं जानता।

राहुल ने कहा कि वो एक शहीद के बेटे हैं। इसलिए उन्हें पता है शहादत क्या होती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने जिस तरह से जलियांवाला बाग में छेड़छाड़ किया है वह शहीदों का अपमान है और वह शहीदों के अपमान को कभी सहन नहीं कर सकते इसलिए वो केंद्र के इस कदम का विरोध करते हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जलियांवाला बाग के नए स्मारक का उद्घाटन किया था।

कांग्रेस का कहना है कि केन्द्र सरकार जलियांवाला बाग में छेड़छाड़ किया है। यह शहीदों का अपमान है।

वहीं केन्द्र सरकार के इस कदम को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ इतिहासकारों ने भी नाराजगी व्यक्त की है लेकिन केन्द्र सरकार का तर्क है कि जलियांवाला बाग के इतिहास के बारे में आम लोग आसानी से समझ सकें इसके लिए ऑडियो-वीडियो तकनीक आदि की व्यवस्था की गई है।

जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल, 1919 को घटित विभिन्न घटनाओं को दर्शाने के लिए साउंड ऐंड लाइट शो की व्यवस्था की गई है।

Share This Article