रामगढ़ में किराए के मकान में रह रहे रेल कर्मचारी का मिला शव

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: बरकाकाना ओपी क्षेत्र में बुधवार को किराए के मकान में एक रेल कर्मचारी की लाश बरामद हुई है। इस मामले की पुष्टि बरकाकाना ओपी प्रभारी मंटू चौधरी ने की है।

बरकाकाना ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतक का नाम उत्तम टोपनो है। जानकारी के अनुसार मृतक बरकाकाना रेलवे कंट्रोल में कार्यरत था।

मकान मालिक के अनुसार मृतक मकान में लगभग दो माह से अकेले किराए पर रह रहा था।

बुधवार को उसके कमरे से दुर्गंध आने के बाद इसकी जानकारी बरकाकाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मशक्कत कर गेट खोला।

कमरे के अंदर शव बेड पर पड़ा हुआ मिला। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गयी है।

Share This Article