जब एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो ऑटो चालक मंत्री क्यों नहीं?: बन्ना गुप्ता

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विधानसभा मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ऑटो चलाकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि कोई काम छोटा-बड़ा नहीं होता।

मौके पर बन्ना गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता यह क्यों भूल जाते हैं कि जब एक चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो हम पिछड़ी जाति से ऑटो चालक स्वास्थ्य मंत्री क्यों नहीं बन सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि सदन में भाजपा विधायक सीपी सिंह ने बन्ना गुप्ता को ऑटो चालक कहा था। उन्होंने कहा था कि ऑटो चालक (एजेंट) मुझसे क्या बात करेगा।

Image

दूसरी ओर बुधवार को विधानसभा घेराव के लिए निकले भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई लाठीचार्ज के विरोध में सदन के बाहर गुरुवार को भाजपा विधायक धरने पर बैठे।

भाजपा विधायकों ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन हेमंत सरकार लाठी, गोली वाली सरकार हो गई है।

Image

ये सरकार लाठी गोली के बल पर लोगों की आवाज को दबाना चाहती है।

भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए आवंटित कमरे को रद्द करने और नियोजन नीति में सुधार की मांग पर भी अड़े हुए है।

भाजपा विधायकों ने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के तहत ही सरकार ने नमाज के लिए कमरा आवंटित किया है। सरकारी ही नहीं चाहती है कि मानसून सत्र सही तरीके से चले।

Share This Article