सिमडेगा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से मारुति 800 कार जलकर हुई राख

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: शहर क्षेत्र के आनंद भवन के निकट मुख्य पथ पर गुरूवार को एक कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई।

इस घटना से घटना स्थल के आसपास अफरातफरी मच गई। कुछ देर के लिये मुख्य पथ पर आवागमन भी प्रभावित हो गया।

शहरी क्षेत्र के आनंद भवन के निकट लगभग 2.15 बजे के करीब मारुति 800 बंटू सिंह के कार में अचानक आग लग गई।

बताया गया कि इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गया। इसके बाद देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अंचल पदाधिकारी प्रताप मिंज मौके पर पहुंचे।

पुलिस भी मौके ओर पहुंची। लेकिन अग्निशमन विभाग को फोन करने के बावजूद विलंब से अग्निशमन विभाग घटना स्थल पर पहुंचा।

किंतु तब तक गाड़ी जल कर रख हो चुकी थी। घटना में कार में बैठे लोग पूरी तरह से सुरक्षित रहे।

Share This Article