केन्द्रीय मंत्री बोले- कृषि सुधार कानून किसानों के हक में

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत बंद को राजनीतिक दलों का पाखंड बताया है। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर बुलाए गए भारत बंद को राजनीतिक दलों का समर्थन एक पाखंड है।

उन्होंने ही कृषि उत्पाद बाजार समिति (एपीएमसी) समाप्त करने का कानून लाया, इन्हीं पार्टियों द्वारा शासित कई राज्यों में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग को लागू भी किया गया। आज वे लोग ही कृषि सुधार कानून के खिलाफ आ गए हैं। ये पाखंड का पर्दाफाश हुआ है।

मंगलवार को प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा कि किसानों को मिलने वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) था, है और रहेगा।

जैसे पिछले 55 सालों से किसानों को एमएसपी का लाभ मिलता आ रहा है, वैसा ही आगे भी जारी रहेगा। देश के किसानों की समृद्धि ही हमारी सरकार का ध्येय है। उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों के हक में है।

Share This Article