झारखंड में बिहार के रहने वाले एसएसबी जवान की इलाज के दौरान मौत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एसएसबी बटालियन-35 के जवान ने शनिवार को दम तोड़ दिया। वह पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित था।

जवान भरत कुमार सिंह (36) एसएसबी बटालियन-35 विजयपुर कैप कार्यालय में तैनात था।

जवान मूलरूप से बिहार के अररिया जिला जोगबनी थाना क्षेत्र के भटियाही गांव निवासी है। वर्ष 2007 में जवान बहाल हुआ था।

जवान का बैच नंबर 070422552 है। जवान पांच भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात पेट के दर्द से पीड़ित था। आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जहां इलाज के दौरान शनिवार को दोपहर में दम तोड़ दिया। जवान पूर्व से पेट के गंभीर बीमारी से ग्रसित था।

अस्पताल प्रबंधन जवान का पोस्टमार्टम करा पार्थिव शरीर बटालियन को सौंप दिया है।

विजयपुर स्थित कैप में जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी गई। उसके बाद शव को पैतृक गांव अंतिम संस्कार को भेज दिया गया।

Share This Article