उच्च शिक्षा का केंद्र बनेगा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालयः जेपी नड्डा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह उच्च शिक्षा का केंद्र बनेगा।

नड्डा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अलीगढ़ में स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी के नाम पर बन रहे राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया, यह उच्च शिक्षा के साथ ही देश में रक्षा से जुड़ी पढ़ाई, रक्षा उत्पादन से जुड़ी तकनीक का केंद्र बनेगा।”

Share This Article