
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह में रहने वाली शादीशुदा महिला ने बस्ती में ही रहने वाले ऋषि कुमार पर घर में घुस उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
महिला ने ऋषि कुमार, उसकी मां और बस्ती के मुखिया पर थाना में केस दर्ज कराया है।
इसके अलावा महिला ने मारपीट और घर से सामानों की चोरी करने का आरोप भी लगाया है।

