लोहरदगा रांची रोड में सिठियो कोयल नदी उफान पर, नदी का पानी छू रहा पुल

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिले में पिछले 72 घंटों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

वर्षा से भारी नुकसान हुआ है। शहरी क्षेत्र में बड़ा तालाब के पीछे के घरों में पानी घुस गया है।

लोहरदगा रांची रोड में सिठियो कोयल नदी उफान पर है और नदी का पानी पुल को छू रहा है। इसके चलते इस सड़क पर आवागमन रोक दिया गया है।

इतना ही नहीं ग्रामीण इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा कच्चे मकान गिर गए हैं। कई जगह पेड़ भी गिरे हैं।

बताया गया है कि तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं।

खेतों में पानी भर गया है और धान की बालियां गिर गई हैं। इससे फसलों के बड़े पैमाने पर नुकसान की उम्मीद जतायी जा रही है।

लगातार हो रही बारिश से खेतों में लगी सब्जियों को भी नुकसान हुआ है। किसान परेशान हैं।

मूसलाधार बारिश से जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है। बाजारों में वीरानगी छाई हुई है।

अधिकांश दुकाने बंद हैं। कुछ दुकानें खुली भी हैं तो वहां ग्राहक नजर नहीं आ रहे है। दुकानदार भी परेशान है।

इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति काफी कम रही। स्कूलों में भी विद्यार्थी कम ही पहुंचे।

बारिश का क्रम अभी भी जारी रहने के कारण दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष भी परेशानी उत्पन्न हो गई है।

इधर, जिला प्रशासन ने अंचलाधिकारियों को बारिश से नुकसान का आकलन का निर्देश दिया है।

Share This Article