
लालू यादव का 79 वां जन्मदिन 11 जून को, धुर्वा में लालू विचार मंच के बैनर तले धूमधाम से मनाया जाएगा
रांची : यादवों के विकास के बिना समृद्ध राष्ट्र की संकल्पना संभव नहीं। यादवों की अनदेखी कर सत्ता की प्राप्ति भी नहीं हो सकती। रविवार को ये बातें कैलाश यादव ने कहीं। वे श्रीकृष्ण विकास परिषद यादव समाज के यदुवंशी संकल्प महासम्मेलन में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि यादव जाति का इतिहास गौरवशाली रहा है क्योंकि यादव ही क्षत्रिय हैं और राजवंशी होने के बावजूद वे पशुपालन करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यादव कुल में जन्म लेने वालों के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण हैं जिनके आदर्श और संकल्पों पर चलने के लिए समाज प्रतिबद्ध है। कैलाश ने कहा कि समय के अनुसार युग परिवर्तन हुआ। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में परिवर्तन हुआ लेकिन संख्या के अनुपात में यादव समाज को भागीदारी नहीं मिली। सम्मेलन के दौरान निर्णय हुआ कि 11 जून को राजद सुप्रीमो लालू यादव का 79 वां जन्मदिन धुर्वा में धूमधाम से मनाया जाएगा। सम्मेलन में राज्य के 24 जिलों से प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि 18 दिसंबर को रांची शहीद मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर विराट महासम्मेलन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाजसेवी और संरक्षक नंदन यादव, अध्यक्ष सुरेश राय, श्रमिक नेता गोल्डन यादव, पत्रकार सुनील यादव, सेवानिवृत इंजीनियर देवबिहारी यादव, सुधीर गोप, विभाकर यादव, रजनी यादव चंद्रिका यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

